महरौनी थाना पुलिस के कार्यों की एसपी ने की सराहना
महरौनी : स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर ललितपुर पुलिस लाइन में आयोजित समारोह में थाना महरौनी में तैनात पुलिसकर्मी राघवेंद्र सिंह राजावत को उत्कृष्ट कार्य एवं कर्तव्यनिष्ठा के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई ने राघवेंद्र सिंह राजावत को प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया। प्रशस्ति-पत्र में उनके कार्यों की सराहना करते हुए एसपी ने उनकी निष्ठा, परिश्रम, कर्तव्यपरायणता और अनुशासन को विशेष रूप से उल्लेखित किया।
एसपी ने कहा कि राघवेंद्र सिंह राजावत ने अपने राजकीय दायित्वों का समुचित निर्वहन करते हुए पुलिस विभाग की उत्कृष्ट छवि बनाए रखने में सराहनीय योगदान दिया है। उनके कार्य के प्रति समर्पण और जिम्मेदारी की भावना पुलिस विभाग के अन्य कर्मचारियों के लिए भी प्रेरणादायक है।
सम्मान प्राप्त होने पर राघवेंद्र सिंह राजावत ने वरिष्ठ अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प जताया।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मिले इस सम्मान से थाना महरौनी के पुलिसकर्मियों में भी उत्साह देखने को मिला। अधिकारियों एवं सहकर्मियों ने राघवेंद्र सिंह राजावत को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
रिपोर्टर : ऋषि तिवारी
No Previous Comments found.