शिव परिवार मूर्तियों की कस्बा सहित क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने अगवानी की।

ललितपुर - कस्बे में आजकस्बे की महिलाओं ने मंगल कलश के साथ मूर्तियों की पूजा कर भव्य शोभा यात्रा निकाली। कस्बे के अति प्राचीन दक्षिण मुखी हनुमान जी मंदिर में स्थापित होने वाली मूर्तियों की शोभायात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। बड़ी संख्या में माताओं ने सिर पर कलश रखकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। शोभा यात्रा इंद्र अखाड़ा मंदिर से प्रारंभ होकर साहू समाज रामराजा मंदिर तक  पहुंची ।यहां सुनील शास्त्री ने मंत्रोच्चार और पूजन कर आरती उतारी।तथा वहां से दक्षिण मुखी प्राचीन श्री श्री 1008 हनुमान जी मंदिर में  पहुंच कर मूर्तियों को रखा गया। मुख्य अनुष्ठान 23 अगस्त को मंदिर में इन मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा कर किया जाएगा। बताते चलें कस्बे का एकमात्र दक्षिण मुखी हनुमान जी मंदिर अति प्राचीन सिद्ध मंदिर है इस मंदिर में भव्यता लाने के लिए पिछले 1 साल से जीणोद्धार और सुंदरीकरण का कार्य ग्राम वासियों के सहयोग से किया जा रहा था। मंदिर निर्माण भव्यता के साथ अपनी पूर्णता की ओर है । मंदिर में भगवान भोलेनाथ की मूर्ति थी लेकिन श्रद्धालुओं ने अब इस मंदिर में शिव परिवार माता पार्वती, कार्तिकेय जी, गणेश जी सहित पूरे परिवार की मूर्तियां स्थापित करवाने का कार्यक्रम बनाया है। जिसके अंतर्गत आज बाहर से मूर्तियां  लाई गई और मंदिर में विराजमान की गई ।भव्य कार्यक्रम 23 अगस्त को कस्बे में किया जाएगा जिसमें प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा जिसमें विद्वान पंडित प्राण प्रतिष्ठा संपन्न करवाएंगे। आज के इस शोभायात्रा के कार्यक्रम में युवा सनातन समिति खुशीपुरा के पदाधिकारी सूर्यकांत तिवारी,रामराजा बुंदेला,अजय प्रजापति,राहुल प्रजापति,विवेक प्रजापति,विक्रम झा,अनुज सैन,आयुष साहू,बंटू राजा,पंकज साहू यज्ञदेव तिवारी एवं पुष्पेंद्र यादव का बड़ा योगदान रहा मुख्य यजमान राजेश गोस्वामी के साथ महेंद्र सिंह बुंदेला,जगदीश प्रसाद जैन,अखिलेश गोस्वामी, शैलेंद्र सिंह बुंदेला,जयदेव मिश्रा,आदर्श मिश्रा,सेलू राजा,विनय उपाध्याय,सुरेश कौंते,शिव सहाय चौबे,मनोज चौबे,दीपक पुरोहित,अरविंद रजक,विजय सिंह सिसोदिया,मनीष कटारे, नितिन जैन,विवेक जैन,चंद्रेश रजक,शिशुपाल यादव, हरचरण साहू,कंछेदी साहू,ओमप्रकाश साहू,प्रमोद साहू,संतोष कुशवाहा,कैलाश नारायण नांगल,अरविंद रजक मनोहर अहिरवार,अजय पाल अहिरवार,प्रधान प्रतिनिधि सूदरे अहिरवार,राष्ट्रीय बजरंग दल के नगर संयोजक राजेश कुशवाहा राष्ट्रीय बजरंग दल के युवाओं ने भाग लिया। 

संवाददाता - महेश नगाइच

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.