महरौनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

महरौनी - अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना महरौनी पुलिस ने एक युवक को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 31 अगस्त 2026 की रात करीब 10:25 बजे मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने पुराने बंद पड़े शिवराज ढाबे के पास, ग्राम छिल्ला में घेराबंदी कर एक संदिग्ध युवक को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अदद अवैध देशी तमंचा .315 बोर तथा दो अदद अवैध जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

पकड़े गए युवक की पहचान अंकुल अहिरवार उर्फ टिकुल पुत्र लालाराम, उम्र करीब 19 वर्ष, निवासी ग्राम छिल्ला,थाना महरौनी, जनपद ललितपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर आरोपी के विरुद्ध थाना महरौनी में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। प्रेस नोट के मुताबिक आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है।

पत्रकार - ऋषि तिवारी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.