कुएं में उतराता मिला 35 वर्षीय युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप
महरौनी,ललितपुर : ग्राम गढ़ौली निवासी विनोद प्रजापति (35 वर्ष),पुत्र कल्ले प्रजापति का शव कुएं में उतराता मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कुएं से बाहर निकलवाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
मौत के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
रिपोर्टर : ऋषि तिवारी
No Previous Comments found.