महरौनी की रेशमा का वर्ग-3 शिक्षक पद पर चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर
ललितपुर - तहसील महरौनी अंतर्गत शेख का कुआं निवासी रेशमा का मध्यप्रदेश में वर्ग-3 शिक्षिका के पद पर चयन होने से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। रेशमा पूर्व में स्वर्गीय रविन्द्रनन्दन बड़ोनिया महाविद्यालय में बीएलएड पाठ्यक्रम की छात्रा रही हैं। रेशमा की इस उपलब्धि पर स्वर्गीय रविन्द्रनन्दन बड़ोनिया ग्रुप ऑफ कॉलेज के प्रबंधक दुष्यन्त बड़ोनिया एवं प्राचार्य डॉ. के.के.सिंह सहित समस्त स्टाफ ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर प्रबंधक दुष्यन्त बड़ोनिया ने महाविद्यालय में एक विशेष समारोह आयोजित कर रेशमा को सम्मानित करने की घोषणा की। रेशमा की सफलता को क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायी उपलब्धि माना जा रहा है।
पत्रकार - ऋषि तिवारी
No Previous Comments found.