पाली तहसील में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में भव्य आयोजन, बिरधा ब्लॉक प्रमुख मोहित निरंजन ने की पहल

बिरधा :  माननीय मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम के तहत तहसील पाली में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पोषण माह के अंतर्गत गोदभराई एवं अन्नप्राशन का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिरधा ब्लॉक प्रमुख मोहित निरंजन एवं पाली पंचायत अध्यक्ष मनीष तिवारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई। इसके बाद मंच से ब्लॉक प्रमुख मोहित निरंजन एवं मनीष तिवारी ने संयुक्त रूप से कई गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की रस्म पूरी की और उन्हें पोषण किट देकर उनके व होने वाले बच्चे के स्वास्थ्य की कामना की।

वहीं दूसरी ओर 6 माह पूरे कर चुके छोटे-छोटे बच्चों का अन्नप्राशन भी कराया गया। बच्चों को खीर खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

मानदेय बढ़ाने की घोषणा पर गूंजी तालियां

कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक प्रमुख मोहित निरंजन ने मंच से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं के मानदेय को लेकर बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि सरकार आंगनबाड़ी बहनों के हित में लगातार काम कर रही है और जल्द ही उनके मानदेय में वृद्धि की जाएगी। घोषणा सुनते ही पंडाल में मौजूद सैकड़ों कार्यकत्रियों ने तालियां बजाकर स्वागत किया।

इस अवसर पर सीडीपीओ छाया साहू ने विभागीय योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गोदभराई और अन्नप्राशन का उद्देश्य कुपोषण को खत्म करना और मातृ-शिशु स्वास्थ्य को बेहतर बनाना है।

कार्यक्रम में सुपरवाइजर, समस्त आंगनबाड़ी कार्यकत्री, सहायिका, ग्राम प्रधान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

रिपोर्टर :  जितेन्द्र सिंह पवाँर 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.