अखण्ड ब्राह्मण महासभा ने शोक सभा में दिवंगत आत्माओं को दी श्रद्धांजलि
महरौनी : अखण्ड ब्राह्मण महासभा संगठन द्वारा ब्लॉक अध्यक्ष राहुल शुक्ला की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि एवं शोक सभा का आयोजन किया गया। सभा में महरौनी नगर के रामलीला मैदान निवासी पं. शंभू दयाल पुरोहित की धर्मपत्नी एवं राम बाबू व कृष्ण किशोर की पूज्यनीय माताजी श्रीमती सावित्री पुरोहित के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। वहीं ग्राम सौजना निवासी पं. भवानी शंकर पटेरिया एवं हरि शरण पटेरिया के पूज्यनीय पिताजी पं. जगन्नाथ पटेरिया के आकस्मिक निधन पर भी संगठन के पदाधिकारियों एवं विप्रजनों ने शोक संवेदना व्यक्त की।
इस अवसर पर उपस्थित सभी विप्रजनों ने दिवंगत आत्माओं की पावन स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही ईश्वर से प्रार्थना की गई कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवारों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति एवं संबल दें।
शोक सभा में बुंदेलखंड सचिव पं. लक्ष्मी पटेरिया, मंडल सचिव राम बाबू दूबे, बुंदेलखंड मीडिया प्रभारी रोहित रिछारिया, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष कृष्णकांत चोवे, जिला उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, ब्लॉक अध्यक्ष महरौनी राहुल शुक्ला एवं मीडिया प्रभारी महरौनी ऋषि तिवारी सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं विप्रजन उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : ऋषि तिवारी
No Previous Comments found.