बकायेदारों पर बिजली विभाग की सख्ती, डोर-टू-डोर चेकिंग से मचा हड़कंप

महरौनी :  विद्युत बिल के लंबे समय से बकायेदार उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत विभाग ने शनिवार को मुख्य बाजार क्षेत्र में सघन डोर-टू-डोर चेकिंग एवं वसूली अभियान चलाया। एसडीओ मनोज कुमार एवं जेई हरप्रसाद के नेतृत्व में पहुंची विभागीय टीम ने घरों और प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर विद्युत कनेक्शन, मीटर एवं बकाया बिलों की जांच की।

अभियान के दौरान टीम ने बकायेदार उपभोक्ताओं से मौके पर ही बकाया विद्युत बिल जमा करने की अपील की। विभाग की सख्ती के बाद कई उपभोक्ताओं ने तत्काल अपने बकाया बिल का भुगतान किया। वहीं, बकाया राशि जमा न करने वाले उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन नियमानुसार विच्छेदित कर दिए गए।
विद्युत विभाग के अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे समय से अपने बिजली बिल का भुगतान करें, ताकि कनेक्शन विच्छेदन जैसी कार्रवाई से बचा जा सके। विभाग ने स्पष्ट किया कि बकायेदारों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
अभियान में अनिल सिंह, अजय राजा, मामू, सुनील, बृजभान, रामू, केके, देवेंद्र पटेल, रामकुमार, राममिलन, शीतल सहित विद्युत विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।

रिपोर्टर : ऋषि तिवारी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.