बिरधा ब्लॉक में हरिशंकरी वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न, सदर विधायक ने लगाए बरगद-पीपल के पौधे
बिरधा : ब्लॉक मुख्यालय स्थित सभागार परिसर में शुक्रवार को हरिशंकरी वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने शिरकत की।
विधायक रामरतन कुशवाहा ने सभागार परिसर में बरगद, पीपल और पाकड़ के पौधे रोपित किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि बरगद, पीपल और पाकड़ जैसे पौधे सभी को लगाने चाहिए। ये पेड़ पर्यावरण के लिए अत्यंत उपयोगी हैं और सैकड़ों वर्षों तक मानवता को लाभ पहुंचाते हैं। इनकी छाया घनी होती है और ये कई सदियों तक जीवित रहते हैं। उन्होंने लोगों से पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी नियमित देखभाल करने की भी अपील की।
कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण को लेकर अधिक से अधिक पौधारोपण करने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य समन्वयक हकीम सिंह राजपूत, ब्लॉक प्रमुख मोहित निरंजन, जिला संयोजक धर्मेंद्र पाठक, जिला सह-संयोजक अंकुर जैन, सुरेश कुमार कोंटे, राजकुमार शर्मा, खंड विकास अधिकारी बिरधा इरशाद अहमद सहित संघ परिवार के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रिपोर्टर : जितेन्द्र सिंह पवाँर
No Previous Comments found.