स्व पं जमुना प्रसाद नायक को भावभीनी श्रद्धांजलि

ललितपुर :  अखंड ब्राह्मण महासभा द्वारा दिवंगत श्री जमुना प्रसाद नायक वर खिरिया मध्य प्रदेश के निधन पर उनके शोकाकुल पुत्रों एवं परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की गई। इस दुःख की घड़ी में अखंड ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारी एवं समाज के गणमान्यजन स्व पं जमुना प्रसाद नायक के निवास पर पहुंचे और उनके पुत्रों एवं परिजनों को सांत्वना देते हुए अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं
इस अवसर पर बुंदेलखंड सचिव लक्ष्मी नारायण पटेरिया, बुंदेलखंड उपाध्यक्ष हेमंत द्विवेदी, बुंदेलखंड मीडिया प्रभारी  रोहित रिछारिया, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष कृष्णकांत चौबे, ब्लॉक अध्यक्ष महरौनी राहुल शुक्ला, ब्लॉक कोषाध्यक्ष बृजेश भोड़ेले, महामंत्री मयंक पटैरिया, अखिलेश गोस्वामी एवं मोहित शुक्ला सहित अन्य समाजजन उपस्थित रहे।
सभी पदाधिकारियों एवं उपस्थित समाजजनों ने स्व पं श्री जमुना प्रसाद नायक के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनकी दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया।
इस दौरान अखंड ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियों ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि इस कठिन समय में पूरा समाज उनके साथ खड़ा है। किसी अपने को खोने का दुःख अपार होता है, लेकिन ईश्वर की इच्छा के आगे हम सभी नतमस्तक हैं।
सभी ने परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति एवं धैर्य प्रदान करें।
स्व पं श्री जमुना प्रसाद नायक की दिवंगत आत्मा को अखंड ब्राह्मण महासभा की ओर से शत्-शत् नमन एवं भावभीनी श्रद्धांजलि

रिपोर्टर :  ऋषि तिवारी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.