सेवा संकल्प अभियान के तहत हरि शंकरी का किया गया वृक्षारोपण

महरौनी :  प्रकृति संरक्षण एवं पर्यावरण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से नगर पंचायत महरौनी के तत्वावधान में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत हरि शंकरी वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान हरि शंकरी का पौधरोपण किया गया। हरि शंकरी को त्रिदेव वृक्ष के रूप में विशेष महत्व प्राप्त है, जिसमें पीपल, बरगद और पाकड़ तीनों वृक्षों का समन्वय माना जाता है। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण एवं अधिक से अधिक पौधरोपण करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीलम बडोनिया, अधिशासी अधिकारी साक्षी साहू, पार्षद उदय भान सिंह, अनिल शर्मा एवं पवन जैन सहित नगर पंचायत के कर्मचारी मौजूद रहे।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण केवल पौधा लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण भी उतना ही आवश्यक है। हरियाली बढ़ाने के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण, पौधरोपण और वृक्षों की देखभाल के प्रति जागरूक किया गया। आयोजकों ने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी सुरक्षा और देखभाल करने की अपील की।

रिपोर्टर : ऋषि तिवारी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.