अतिवृष्टि से फसलों को नुकसान, किसानों ने मुआवजे की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

महरौनी :  ग्राम सौजना में अतिवृष्टि के कारण खरीफ फसलों को हुए नुकसान को लेकर ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी महरौनी को प्रार्थना पत्र सौंपकर फसलों की जांच एवं क्षति का आकलन कराए जाने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि अत्यधिक बारिश के चलते गांव में उड़द, तिलहन, सोयाबीन, मक्का सहित अन्य फसलों को काफी नुकसान हुआ है। फसल खराब होने से किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। किसानों ने मांग की कि लेखपाल एवं कानूनगो से मौके पर स्थलीय निरीक्षण कराकर फसलों में हुई क्षति का वास्तविक आकलन कराया जाए तथा पात्र किसानों को नियमानुसार मुआवजा दिलाया जाए। ज्ञापन देने वालों में महेंद्र सिंह गौर, हरपाल सिंह, कल्लू, संदीप, सुरेंद्र कुमार और बंदू सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। ज्ञापन 28 सितंबर 2026 को सौंपा गया।

रिपोर्टर :  ऋषि तिवारी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.