नवजात की बिगड़ती हालत में 108 एम्बुलेंस बनी जीवनरक्षक

ललितपुर :  नवजात की बिगड़ती हालत में 108 एम्बुलेंस बनी जीवनरक्षक कड़ी मुंह से निकल रहा था झाग, तेजी से चल रही थी सांसें—EMT ने तत्काल किया Suction, BVM से दिया ऑक्सीजन सपोर्ट 

जिला अस्पताल ललितपुर से एक माह के नवजात शिशु ,मनीषा रघुनाथपुरा निवासी को गंभीर स्थिति में बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया। नवजात की स्थिति को देखते हुए एम्बुलेंस स्टाफ ने रास्ते में पूरी सतर्कता के साथ बच्चे की निगरानी करते हुए आवश्यक प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक माह के नवजात बच्चे के मुंह से काफी मात्रा में झाग निकल रहा था और बच्चा बहुत तेजी से सांस ले रहा था। बच्चे की स्थिति को देखते हुए एम्बुलेंस में मौजूद EMT ने बिना समय गंवाए तत्काल आवश्यक मेडिकल केयर शुरू की।

EMT द्वारा सबसे पहले बच्चे के मुंह से निकल रहे स्राव को हटाने के लिए Suction किया गया। इसके बाद बच्चे को BVM के माध्यम से ऑक्सीजन सपोर्ट दिया गया। नवजात की स्थिति को ध्यान में रखते हुए EMT ने ERCP डॉक्टर से चिकित्सकीय सलाह भी ली और प्राप्त सलाह के अनुसार बच्चे की लगातार निगरानी करते हुए उसे सुरक्षित रूप से आगे रेफर किया।

एम्बुलेंस स्टाफ ने पूरे रास्ते बच्चे की स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखी। सांस लेने की स्थिति और बच्चे की प्रतिक्रिया की निगरानी करते हुए बिना अनावश्यक देरी के नवजात को मेडिकल कॉलेज झांसी पहुंचाया गया, जहां बच्चे को आगे के उपचार के लिए भर्ती कराया गया,
समय पर Suction, BVM ऑक्सीजन सपोर्ट और ERCP चिकित्सकीय सलाह के साथ नवजात को सुरक्षित रूप से उच्च चिकित्सा केंद्र तक पहुंचाया गया।

रिपोर्टर : जितेन्द्र सिंह पवाँर

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.