बिरधा में 'रिफॉर्म उत्सव' का हुआ आयोजन, VB-G RAM जी योजना के तहत 125 दिन के रोजगार पर दिया गया जोर

बिरधा, ललितपुर :  विकास खंड बिरधा में आज वीबी-जी राम जी (VB-G RAM G) योजना के अंतर्गत 'रिफॉर्म उत्सव' कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी इरशाद अहमद ने की। उत्सव के दौरान मनरेगा मजदूरों को अब 125 दिन की मजदूरी दिए जाने के नए प्रावधानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

इस दौरान ग्रामीणों से उनके गांव के विकास कार्यों के लिए प्रस्ताव भी लिए गए। ग्रामीणों ने संपर्क मार्ग, नाली निर्माण, जल संरक्षण और गांव की साफ-सफाई जैसे महत्वपूर्ण प्रस्ताव दर्ज कराए।

कार्यक्रम में पंचायत सचिव रविंद्र कुशवाहा, प्रधान प्रतिनिधि अनुराग साहू, रोजगार सेवक कमलेश साहू, जितेंद्र राजा, गौरव पारासर, मुलायम सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व मजदूर मौजूद रहे।

रिपोर्टर :  जितेन्द्र सिंह पवाँर

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.