बिरधा में किसान इंटर कॉलेज में चला साइबर जागरूकता अभियान
ललितपुर - बिरधा स्थित किसान इंटर कॉलेज में आज पुलिस विभाग द्वारा साइबर जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध और उससे बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने बताया कि आजकल साइबर ठग किस तरह फर्जी लिंक, फर्जी कॉल, लॉटरी के लालच और सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। कार्यक्रम में मौजूद चौकी इंचार्ज उप निरीक्षक कमलेश कुमार ने छात्र-छात्राओं से अपील की कि वे अपना OTP, बैंक खाता नंबर, पासवर्ड और निजी जानकारी किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें। किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें और साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराएं। इस दौरान कांस्टेबल अमित कुमार शिवराज सिंह, विकास गौतम भी मौके पर मौजूद रहे । कार्यक्रम में प्रधानाचार्य कृष्ण प्रताप सिंह बुंदेला सहित समस्त स्कूल स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
संवाददाता - जितेन्द्र सिंह पवाँर

No Previous Comments found.