ललितपुर में AHTU की बैठक, बच्चों की सुरक्षा पर दिया जोर

ललितपुर : खबर जनपद ललितपुर से है जहां रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में AHTU / SJPU की  समन्वय गोष्ठी आयोजित हुई। बैठक एसपी संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन में एएसपी कालू सिंह और सीओ सदर की मौजूदगी में हुई।

बैठक में पॉक्सो एक्ट, जेजे एक्ट, बालश्रम, भिक्षावृत्ति, मानव तस्करी और गुमशुदा बच्चों की बरामदगी को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही 1098, 112, 1090 सहित अन्य हेल्पलाइन नंबरों के प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए गए।

इसमें CWC, वन स्टॉप सेंटर, श्रम विभाग, चाइल्ड हेल्पलाइन सहित सभी थानों के बाल कल्याण अधिकारी मौजूद रहे।

संवाददाता : राकेश कुमार वैद्य

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.