ऑनलाइन गेम में पैसे हारने पर डांट से आहत 13 वर्षीय बच्चे ने खाया जहर, रिम्स रेफर
बालूमाथ : बालूमाथ थाना क्षेत्र के शेरेगड़ा ग्राम में एक 13 वर्षीय बच्चे द्वारा जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि ऑनलाइन गेम में पैसे हारने के बाद पिता की डांट से आहत होकर बच्चे ने यह कदम उठाया। मिली जानकारी के अनुसार अजीत यादव उम्र 13 वर्ष पिता बालकिशुन यादव, ग्राम शेरेगड़ा, थाना बालूमाथ, पिछले कुछ दिनों से ऑनलाइन गेम में पैसे लगा रहा था और लगातार हार रहा था। गुरुवार को करीब 2000 रुपये ऑनलाइन गेम में कट जाने की जानकारी उसके पिता को हुई। इस पर पिता ने बच्चे को डांट दिया। डांट से आहत होकर बच्चे ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उसे तत्काल बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे रांची रिम्स रेफर कर दिया।
रिपोर्टर : मो० अरबाज

No Previous Comments found.