तहसील को जल्द मिलेगा नया उप निबंधन कार्यालय, निर्माण कार्य प्रगति पर

लंभुआ - तहसील को जल्द ही नया उप निबंधन कार्यालय मिलने की उम्मीद है, क्योंकि उपनिबंधन कार्यालय का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इससे तहसील के लोगों को अपने कामों के लिए दूसरे स्थानों पर नहीं जाना पड़ेगा और उन्हें अपने तहसील के समीप में ही उपनिबंधन की सुविधा मिल सकेगी। इस नए उप निबंधन कार्यालय के निर्माण से तहसील के लोगों को काफी सुविधा होगी और उनका समय भी बच सकेगा। निर्माण करा रही कंपनी के सुपरवाइजर सत्यम सिंह ने बताया कि कार्यालय का निर्माण कार्य 80 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है फिनिशिंग कार्य चल रहा है।

संवाददाता - वाजिद हुसैन

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.