झामुमो की विस्तारित प्रखंड बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार पर हुआ मंथन

चंदवा : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की एक महत्वपूर्ण विस्तारित प्रखंड कमेटी बैठक आज चंदवा प्रखंड के इंदिरा गांधी चौक स्थित पथ निर्माण विभाग विश्रामागार में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मनोज चौधरी ने की, जबकि मंच का संचालन रॉबिन उरांव द्वारा किया गया।

बैठक की शुरुआत दिशोम गुरु शिबू सोरेन के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना के साथ हुई। इसके पश्चात पार्टी संगठन को मजबूत करने और झामुमो की गतिविधियों को पुनः सक्रिय करने पर चर्चा हुई। मनोज चौधरी ने बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन विस्तार को गति देना है।सभी उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से विस्तारित प्रखंड कमेटी के गठन की जिम्मेदारी प्रखंड अध्यक्ष और सचिव के विवेक पर छोड़ते हुए जल्द ही नई कमेटी के गठन का अनुरोध किया। इस अवसर पर युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अंकित तिवारी ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा चंदवा प्रखंड में संगठन का तेजी से विस्तार करेगी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में चल रही राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाया जाएगा।
बैठक में कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे, जिनमें प्रमुख रूप से जिला प्रवक्ता शमशेर आलम, जिला उपाध्यक्ष शीतमोहन मुंडा, मोहन गंड्झु, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष नौशाद अंसारी, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रंजीत उरांव, गीता देवी, सरिता देवी, जियाउल खान, खुर्शीद खान, रतनू गंड्झु, राम भजन सिंह, इजराफिल अंसारी, ब्रह्मदेव प्रजापति, सुरेश उरांव, इजहार खान, हरि भगत सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।बैठक का समापन संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के संकल्प के साथ किया गया।

रिपोर्टर : बब्लू खान  

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.