राजद ने सुनील साहू को सौंपी बड़ी ज़िम्मेदारी, बने अति पिछड़ा जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष

लातेहार - राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सक्रिय कार्यकर्ता सुनील साहू को चंद दिनों के भीतर एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए पार्टी ने उन्हें राजद अति पिछड़ा जाति मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है। इस संबंध में बलराम प्रसाद साहू एवं राजू रंजन प्रसाद ने संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी कि हाल ही में राजद में अपने समर्थकों के साथ शामिल हुए सुनील साहू को यह दायित्व सौंपा गया है। यह निर्णय झारखंड प्रदेश राजद अध्यक्ष एवं विधायक संजय कुमार सिंह यादव द्वारा लिया गया है, जिसके लिए उन्होंने पार्टी नेतृत्व को धन्यवाद दिया है।सुनील साहू के मनोनयन पर लातेहार जिले में खुशी की लहर है। उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देने वालों में बलराम प्रसाद साहू, राजू रंजन प्रसाद, जनार्दन प्रसाद, शम्भु प्रसाद, गोपाल प्रसाद, कमलेश प्रसाद, श्याम बिहारी प्रसाद, राजेश प्रसाद, रामजी साव, संजय प्रसाद, प्रकाश मोहन, अशोक प्रसाद, मोती प्रसाद, पंचम प्रसाद, प्रभात कुमार गुप्ता, शिव प्रसाद, प्रदुमन प्रसाद, संतोष प्रसाद, लवलेश प्रसाद, रौशन प्रसाद, पवन प्रसाद, गौतम कुमार, दिलीप प्रसाद, अशोक प्रसाद साहू, धीरज प्रसाद समेत अनेक गणमान्य लोग शामिल हैं।
रिपोर्टर - बबलू खान
No Previous Comments found.