लातेहार अधिवक्ता संघ के नए पदाधिकारियों ने ली शपथ

लातेहार : जिला अधिवक्ता संघ के सत्र 2025-27 के लिए 26 जुलाई को सम्पन्न चुनाव के बाद मंगलवार को नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को अधिवक्ता संघ भवन में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। शपथग्रहण समारोह का आयोजन चुनाव अधिकारी गणेश प्रसाद, अनिल ठाकुर और संतोष रंजन कुमार की उपस्थिति में हुआ। गौरतलब है कि अधिवक्ता संघ के कुल 12 पदों पर चुनाव हुआ था। इसमें लाल अरविंद नाथ शाहदेव अध्यक्ष, बासुदेव कुमार पांडेय उपाध्यक्ष, संजय कुमार सचिव, मिथलेश कुमार संयुक्त सचिव (प्रशासनिक), नरोत्तम कुमार पांडेय संयुक्त सचिव (पुस्तकालय), प्रमोद कुमार पांडेय कोषाध्यक्ष, स्वप्निल कुमार सिंह सहायक कोषाध्यक्ष चुने गए।वहीं कार्यकारिणी सदस्य के पाँच पदों पर वृंद बिहारी प्रसाद यादव, निरंजन प्रकाश मल्लान, अरविंद कुमार गुप्ता, राजेश यादव और रमण कुमार महतो का निर्वाचन हुआ।

शपथ लेने के बाद संघ के अध्यक्ष लाल अरविंद नाथ शाहदेव ने कहा  

अध्यक्ष लाल अरविंद नाथ शाहदेव ने कहा कि अधिवक्ताओं के लिए वे हमेशा उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान अधिवक्ता संघ भवन में अधिवक्ताओं की मूलभूत आवश्यकताओं को प्राथमिकता दी जाएगी। विशेषकर बैठने की समुचित व्यवस्था, साफ-सफाई और शौचालय जैसी सुविधाओं पर काम होगा।

रिपोर्टर : बब्लू खान 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.