होमगार्ड जवान के साथ कोलियरी के विस्थापित नेता ने की मारपीट, होमगार्ड के जवानों ने दी अनिश्चितकाल हड़ताल की चेतावनी

बालूमाथ : बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र में सीसीएल द्वारा संचालित तेतरियाखांड कोलियरी में दबंगई और ट्रक ड्राइवर के साथ मारपीट कर दिए जाने का मामला अक्सर सामने आते रहता है। लेकिन इस बार होमगार्ड के जवान मोहन कुमार भोक्ता ने बालूमाथ थाना प्रभारी को आवेदन देकर बताया है कि बीते 14 दिसंबर की रात में लगभग 8:00 बजे वह अपनी ड्यूटी पर तैनात था। जहां उसके साथ खुद को विस्थापित नेता बताने वाले गिरधारी यादव एवं उसके सहयोगी बालकिशुन यादव ने मारपीट किया। आगे मोहन भोक्ता ने बताया कि मारते वक्त गिरधारी यादव यह बोल रहा था कि तुम लोग अपना ड्यूटी ठीक से नहीं करता है। वहीं घटना के बाद तेतरियाखांड कोलियरी में कार्यरत सभी होमगार्ड के जवान बालूमाथ थाना परिसर पहुंचे और दोषी की गिरफ्तारी की मांग किया। ज्ञात हो की बालूमाथ के तेतरियाखांड कोलियरी में ट्रक मालिकों से रंगदारी के रूप में पैसे मांगे जाने और नहीं देने पर मारपीट किए जाने का मामला अक्सर सामने आते रहता है। होमगार्ड के जवानों ने कहा कि अगर पुलिस संबंधित मामले में कार्रवाई नहीं करती है तो वे लोग स्ट्राइक पर चले जाएंगे। वही इस संबंध में बालूमाथ थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार ने बताया कि आवेदन के आलोक में जांच कर करवाई की जाएगी।

रिपोर्टर : मो० अरबाज

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.