जरूरतमंद लोगो को मदद करना हम सभी का कर्तव्य: नागमणि

लातेहार : इस कड़कड़ाती ठंड में गरीब असहाय बुजुर्गों को हर साल की तरह इस कड़कड़ाती ठंड में लातेहार के युवा समाजसेवी नागमणि कुमार और आजसू छात्र संघ के नेता मुकेश यादव के द्वारा कम्बल वितरण किया गया l कम्बल पाकर बुजुर्ग काफी खुश हुए l युवा समाजसेवी नागमणि ने बताया कि यह जिला प्रशासन की लापरवाही है कि अभी तक जिला प्रशासन द्वारा सभी बुजुर्गों को कम्बल नहीं मिल पाया है l

आजसू छात्र संघ के नेता मुकेश यादव ने बताया कि राज्य सरकार के द्वारा सभी बुजुर्गों को कंबल देने का आदेश प्राप्त है अभी तक सभी बुजुर्गों , जरूरतमंद असहाय लोगों को कंबल नहीं मिल पाया है तो कहीं ना कहीं इसमें भी भ्रष्टाचार का संदेह है मौके पर नागमणि यादव विवेक कुमार पंकज यादव प्रिंस कुमार समिति के द्वारा कंबल वितरण किया गया l

रिपोर्टर : बब्लू खान 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.