नगर पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर, मकर संक्रांति पर हुई रणनीतिक बैठक

लातेहार : लातेहार नगर पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर बुधवार को लातेहार जिला कांग्रेस कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष कामेश्वर यादव ने की। बैठक में आगामी नगर पंचायत चुनाव को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार की गई। इस दौरान प्रत्याशी चयन, बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने, जनसंपर्क अभियान चलाने तथा चुनाव जीतने की ठोस रूपरेखा पर गहन चर्चा की गई।

जिला अध्यक्ष कामेश्वर यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि लातेहार नगर पंचायत क्षेत्र में कांग्रेस का मजबूत जनाधार है और पार्टी पूरी मजबूती एवं एकजुटता के साथ चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा जनता के हित में कार्य करती रही है और जनता का भरोसा ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। इसी विश्वास के साथ कांग्रेस चुनाव मैदान में उतरेगी।
उन्होंने यह भी विश्वास जताया कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के समर्थन से कांग्रेस इस चुनाव में जीत हासिल करेगी।

बैठक में विधायक प्रतिनिधि हरिशंकर यादव, वरिष्ठ अधिवक्ता वृंद बिहारी यादव, कांग्रेस नेता गुंजर उरांव, महिला जिला अध्यक्ष अनिता देवी, कांग्रेस युवा जिला अध्यक्ष अमित कुमार, समाजसेवी हेमामुल अंसारी, प्रखंड अध्यक्ष मोती उरांव, फुलचंद यादव, नगर अध्यक्ष विजय प्रसाद, साजिद अंसारी, असमाद अंसारी, ज्योति प्रकाश दुबे, प्रमिला देवी, इमरान अंसारी, वाजिद सोनू, सकलडीप उरांव, सुनील प्रसाद, समसुल, गुडू दुबे, दानीस सहित कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संगठन को और मजबूत करने तथा चुनाव में एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

रिपोर्टर : बबलू खान

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.