कांग्रेस मीडिया प्रभारी के आवास पर समाजसेवी विद्यार्थी तिवारी की 36वीं पुण्यतिथि मनाई गई

लातेहार : जिला मुख्यालय स्थित रेलवे स्टेशन बाजकुम क्षेत्र में लातेहार जिला कांग्रेस के मीडिया प्रभारी पंकज तिवारी के आवास पर स्वर्गीय पंडित समाजसेवी विद्यार्थी तिवारी की 36वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर स्व. विद्यार्थी तिवारी के चित्र पर उनके पुत्र पंकज तिवारी ने माल्यार्पण किया। इसके पश्चात उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने स्व. तिवारी को एक कुशल समाजसेवी, सरल स्वभाव एवं प्रभावशाली व्यक्तित्व का धनी बताया और समाज के प्रति उनके योगदान को याद किया।

मौके पर समाजसेवी ललित पांडे, व्यवसायी मदन प्रसाद, कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष रब्बानी हुसैन, लातेहार जिला बॉलीबॉल संघ के सचिव प्रवीण मिश्रा, कोषाध्यक्ष नीरज कुमार, कांग्रेस नेता अमित उरांव, युगेश्वर सिंह खरवार, उत्कर्ष राज, शमशेर अंसारी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। सभी ने श्रद्धा के पुष्प अर्पित कर स्व. विद्यार्थी तिवारी को नमन किया।

रिपोर्टर : बब्लू खान 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.