मकर संक्रांति पर मनिका के दोमुहान में दो दिवसीय मेला का विधायक रामचंद्र सिंह ने किया उद्घाटन
लातेहार : मनिका विधायक रामचंद्र सिंह ने बुधवार को मनिका प्रखंड क्षेत्र के दोमुहान स्थल पर मकर संक्रांति के अवसर पर आयोजित दो दिवसीय मेला का फीता काटकर उद्घाटन किया। उद्घाटन से पूर्व विधायक श्री सिंह ने दोमुहान स्थित शिव मंदिर में पूजा-अर्चना कर भगवान शिव से क्षेत्र में अमन-चैन, सुख-समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर मनिका थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास भी उपस्थित थे। विधायक रामचंद्र सिंह ने कहा कि मेला हमारी सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है, जिसे सहेजकर रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने मेला समिति के सदस्यों से मेले में शांति व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष ध्यान देने की अपील की, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था से लोगों को परेशानी न हो। मेले में पुलिस प्रशासन की मौजूदगी भी देखी गई।
मकर संक्रांति के अवसर पर विधायक रामचंद्र सिंह ने अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ दही-चूड़ा का वितरण किया तथा प्रसाद ग्रहण किया।
उद्घाटन कार्यक्रम में कांग्रेस लातेहार जिला अध्यक्ष कामेश्वर प्रसाद यादव, प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष दरोगी प्रसाद यादव, विश्वनाथ पासवान, मनिका थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास, समाजसेवी अख्तर अंसारी, सिंजो पंचायत के पूर्व मुखिया संजय सिंह, ओम प्रकाश यादव, मिथिलेश पासवान, अजय यादव, दरोगी यादव, गुलाम हुसैन, तस्लीम अंसारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
रिपोर्टर : बब्लू खान
No Previous Comments found.