लातेहार के मासियातू में 8वां जलसा दस्तारबंदी व तालीमी बेदारी कॉन्फ्रेंस 6 फरवरी को
लातेहार : शिक्षा, सामाजिक चेतना और इस्लामी तालीम के प्रचार-प्रसार को लेकर 8वें जलसा दस्तारबंदी एवं तालीमी बेदारी कॉन्फ्रेंस का आयोजन 6 फरवरी 2026, शुक्रवार को लातेहार जिले के मासियातू गांव में किया जाएगा। यह आलमी जलसा (महासभा) मदरसा अशरफुल उलूम ग्राउंड, मासियातू में रात्रि 8 बजे से शुरू होगा।
कार्यक्रम में देश के प्रख्यात इस्लामी विद्वान हजरत मौलाना मोहम्मद खालिद नदवी साहब (लखनऊ, उत्तर प्रदेश) मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत करेंगे। वहीं बिहार से हजरत मौलाना अब्दुल्लाह सलीम चतुर्वेदी साहब (चारों वेदों के ज्ञाता) विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा प्रसिद्ध कवि दिल खैराबादी साहब (उत्तर प्रदेश) सहित अन्य वक्ता एवं कवि भी अपने विचार और रचनाओं के माध्यम से लोगों को संबोधित करेंगे।
आयोजकों के अनुसार जलसे का उद्देश्य तालीमी बेदारी, सामाजिक सुधार और नई पीढ़ी को शिक्षा के प्रति जागरूक करना है। जलसा दस्तारबंदी के माध्यम से हाफिज़ व आलिम बनने वाले छात्रों को सम्मानित भी किया जाएगा।
मदरसा अशरफुल उलूम व अंजुमन कमिटी मासियातू की ओर से क्षेत्र के तमाम लोगों से अपील की गई है कि वे समय पर पहुंचकर इस आलमी जलसे में शिरकत करें और कार्यक्रम को सफल बनाएं।
रिपोर्टर : बब्लू खान


No Previous Comments found.