अविराम कॉलेज ऑफ फार्मेसी एंड नर्सिंग में वार्षिक खेलकूद का भव्य समापन, अल्फ्रेड और अंकिता रहे चमकते सितारे
लातेहार : हुटाप चंदवा स्थित अविराम कॉलेज ऑफ फार्मेसी एंड नर्सिंग में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शानदार समापन उत्साह और उमंग के साथ हुआ। समापन समारोह में संस्थान के सचिव इंद्रजीत भारती और नर्सिंग विभाग की प्राचार्या अनमोला शिल्पी एक्का मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। दोनों ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।
प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। 100 मीटर दौड़ (छात्र वर्ग) में अल्फ्रेड ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि 200 मीटर दौड़ में शाहजहाँ ने बाजी मारी। डिस्कस थ्रो में अंकित और जेवलिन थ्रो में अल्फ्रेड ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। छात्राओं में 100 मीटर दौड़ में नेहा, हाई जम्प में सलोनी और लॉन्ग जम्प में रिमा ने प्रथम स्थान हासिल किया।
वहीं अंकिता ने शॉट पुट, डिस्कस थ्रो और बिस्कुट रेस में प्रथम स्थान प्राप्त कर सबका ध्यान आकर्षित किया। सचिव इंद्रजीत भारती ने कहा कि खेल से अनुशासन और टीम भावना विकसित होती है, जबकि प्राचार्या ने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी जोश के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
रिपोर्टर : बब्लू खान


No Previous Comments found.