कुएं से महिला का शव बरामद, हत्या की आशंका
बालूमाथ : बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र के नगडा ग्राम में एक महिला का शव कुएं से बरामद किया गया।महिला की पहचान रानी देवी 28 वर्ष पति जितेंद्र पासवान ग्राम नगडा थाना बालूमाथ के रूप में हुई जो बालूमाथ के प्रखंड कार्यालय में झाड़ू पोछा का काम करती थी। घटना के संबंध में जानकारी देते हुए महिला के पुत्र सत्यम पासवान ने बताया कि सोमवार की रात उसकी मां और बहन एक साथ सोए हुए थे। सुबह उसकी मां बिस्तर पर नहीं थी। इसके बाद खोजबीन के बाद घर के पास के ही कुएं के पास चप्पल और शॉल देखा गया गया। वही शव को तैरता हुआ पाया गया। वहीं घटना की सूचना पाकर बालूमाथ पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लातेहार भेज दिया गया। महिला के पति जितेंद्र पासवान ने बताया कि वह कमाने के लिए रामगढ़ जिले के पतरातू में रहते हैं और मजदूरी का काम करता है। गांव में उनका किसी के साथ कोई विवाद नहीं था। बावजूद इसके किस कारण से यह घटना घटी है इसकी जांच होनी चाहिए। वहीं घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
रिपोर्टर : मो० अरबाज


No Previous Comments found.