जंगली हाथी ने कुचल कर वृद्ध को मौत के घाट उतारा, वन विभाग परिजनों को दी तत्काल आर्थिक मदद
चंदवा : चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत माल्हन पंचायत के पिपराटोली में गुरुवार की रात करीब 9.30 बजे जंगली हाथी के हमले में एक वृद्ध की मौत हो गई। मृतक की पहचान पिपरा टोली निवासी टिबरू गंझू (59) के रूप में हुई है। मृतक की पत्नी शनिचरिया देवी ने बताया कि उनके पति रात में शौच के लिए घर से बाहर निकले थे। इसी दौरान वहां घूम रहे जंगली हाथी ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया और पटक-पटक कर मार डाला। काफी देर तक जब वे घर नहीं लौटे तो परिजनों ने बाहर जाकर खोजबीन की। खोज के दौरान वे लहूलुहान अवस्था में जमीन पर पड़े मिले। घटना की सूचना मिलने पर रेंजर नंदकुमार महतो ने शुक्रवार को पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और मृतक की पत्नी शनिचरिया देवी को तत्काल सहायता के रूप में 40 हजार रुपये प्रदान किए। साथ ही ग्रामीणों के बीच 10 टॉर्च का वितरण भी किया गया। उन्होंने कहा कि कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद 360000 और दिया जाएगा। रेंजर ने बताया कि क्षेत्र में इन दिनों जंगली हाथियों का विचरण हो रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि रात के समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें और सतर्क रहें। वही इधर 2025 से लेकर के अभी तक में दर्जनों लोगों को हाथी अपने चपेट में ले लिया है वन विभाग कोई ऐसा पुख्ता ग्रामीणों को बचाव के लिए कार्य नहीं कर रही है जिससे ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोगों का बचाव हो सके केवल घटना घटती है तो सहायता राशि देकर अपना पल्ला झड़ना में अभी तक सफल रहे हैं और यह कहते हैं कि जंगल कट रहा है तो हाथी कहां जाएगा परंतु अवैध रूप से जहां जंगल कट रहा है वहां वन विभाग पूरी सेटिंग से कार्य कर अपने को बचाव में लग जाती है यह जांच का विषय है कई वन विभाग जमीन पर अवैध रूप से घर तथा ग्रामीण क्षेत्र के लोग कब्जा कर खेती करने में लग गए हैं वन विभाग इस पर कोई हम कम नहीं उठाते हुए मामला को रफा दफा करते हुए नजर आते हैं। इस पर भी वन विभाग की कोई ठोस कदम नहीं दिखाई पड़ती है।
रिपोर्टर : बब्लू खान

No Previous Comments found.