चंदवा के इंदिरा गांधी चौक पर बस की चपेट में आने वृद्ध व्यक्ति की मौके पर मौत

चंदवा : चंदवा थाना चौक के इंदिरा गांधी चौक पर एक भीषण सड़क हादसे में एक वृद्ध व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई।जानकारी के अनुसार वृद्ध व्यक्ति राष्ट्रीय राजमार्ग पार कर रहा था, इसी दौरान तेज रफ्तार बस की चपेट में आ गया। हादसा इतना गंभीर था कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई।घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही चंदवा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के लिए भेजने की तैयारी में जुट गई।समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।  पुलिस मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है और मामले की जांच में जुट गई है। वही बताते चले की चंदवा प्रखंड के इंदिरा गांधी चौक चारों तरफ से गाड़ी का आना-जाना लगा रहता है परंतु की आने जाने वाले बस हो या छोटी गाड़ी बस स्टैंड रहते हुए भी कोई भी बस रांची डालटेनगंज मार्ग हो या रांची चतरा मार्ग हो अपने स्टैंड में जाकर खड़ी नहीं होती है सभी बसें सड़क के किनारे ही खड़े होकर यात्रियों को उतरती है और फिर यात्रियों को बस में भरकर रवाना हो जाती है स्थानीय पुलिस प्रशासन के साथ-साथ परिवहन विभाग भी इस पर कोई ठोस पहल नहीं कर रही है जिससे यह घटना आज घाटी है और आने वाले दिनों में अगर यही स्थिति रही तो कभी बड़ी घटना का इल्जाम हो सकता है।

रिपोर्टर : बब्लू खान 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.