बालूमाथ में तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से 13 वर्षीय किशोरी घायल

लातेहार - बालूमाथ-पांकी मुख्य मार्ग स्थित हरिजन मुहल्ला में गुरुवार देर शाम एक तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से 13 वर्षीय किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। मिली जानकारी के अनुसार हरिजन मुहल्ला निवासी अस्मृति कुमारी 13 वर्ष, पिता स्वर्गीय कैलाश राम, मुहल्ले में एक शादी समारोह में शामिल होने आई थी। इसी दौरान पांकी मुख्य मार्ग से गुजर रही तेज रफ्तार बोलेरो (संख्या JH13 C 7105) ने उसे अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में घायल किशोरी को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। इधर घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने बोलेरो वाहन को क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही बालूमाथ पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर मामला शांत कराया। और वाहन को जब्त कर थाना ले जाया गया। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए, जिससे कुछ समय के लिए सड़क पर वाहनों का आवागमन भी बाधित हो गया।

रिपोर्टर - मो० अरबाज 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.