रामनवमी पूजा समिति के सभी अखाड़ों की बैठक संपन्न, दूसरी बार रौशन बने अध्यक्ष
बालूमाथ : बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय स्थित भामाशाह नगर में प्रखंड स्तरीय रामनवमी पूजा समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें बड़का बालूमाथ, चटीटोला, टमटम टोला, मुरपा मोड़, नगड़ा,चेताग, हरिजन मोहल्ला के अखाड़ा समिति के सदस्य व अध्यक्ष उपस्थित रहे।बैठक में सर्वसम्मति से महावीर मंदिर रामनवमी पूजा समिति के मुख्य अखाड़ा कमेटी का अध्यक्ष लगातार दूसरी बार रौशन कुमार गुप्ता को चुना गया। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए राजेश पांडे, विनोद साव, प्रदीप साव, तपेश्वर साव, विजय साव, दिवाकर प्रसाद, सुनील कुमार और राजेश प्रसाद को जिम्मेदारी दी गई। इसके अलावा अरुण कुमार को महासचिव, जबकि अमित कुमार, सोनू कुमार, राजेश प्रसाद, रिंकू और सुमित को सचिव चुना गया। संरक्षण मंडली में विधायक प्रकाश राम, कृष्ण यादव, मोतीलाल नाथ शाहदेव, शैलेश सिंह, सोनू सिंह, चेतलाल राम दास, उमेश सिंह, बबन सिंह, अर्जुन साव, मुकेश सिंह, नामेशर गुप्ता, प्रेम प्रसाद गुप्ता, सहित कई लोगों को शामिल किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी रामनवमी का पर्व बालूमाथ में धूमधाम और पारंपरिक तरीके से मनाया जाएगा। कार्यक्रम के तहत अष्टमी के दिन भव्य मोटरसाइकिल जुलूस निकाला जाएगा, जबकि दशमी के दिन विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। बैठक में सभी सदस्यों ने शांतिपूर्ण और भव्य तरीके से रामनवमी पर्व मनाने का संकल्प लिया। मौके पर मुरपा मोड़ अध्यक्ष अखिलेश भोक्ता, बड़का बालूमाथ रामनवमी पूजा समिति अध्यक्ष पंचानंद पांडे, हरिजन टोला विनोद भुईया, चट्टी टोला अध्यक्ष अशोक कुमार, टमटमटोला अध्यक्ष, नगड़ा समेत कई लोग उपस्थित थे।
रिपोर्टर : मो० अरबाज

No Previous Comments found.