राशन लेकर लौट रहे तीन किशोर सड़क हादसे में घायल, एक रेफर
बालूमाथ : बालूमाथ-खलारी मुख्य पथ पर प्रखंड मुख्यालय स्थित झारखंड ढाबा के समीप सड़क दुर्घटना में तीन किशोर घायल हो गए। घायलों में रौशन गंझू 14 वर्ष पिता बंधन गंझू, निलेश गंझू 15 वर्ष पिता दिनेश गंझू और कांति कुमारी 17 वर्ष पिता रामा गंझू तीनो ग्राम टेमराबार, थाना बालूमाथ निवासी शामिल है। घटना के सबंध में मिली जानकारी के अनुसार तीनों बसिया गांव के डीलर सोमनाथ उरांव से राशन लेकर वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान बालूमाथ - खलारी मुख्य पथ स्थित झारखंड ढाबा के समीप मोटरसाइकिल से अनियंत्रित होकर गिरकर घायल हो गए।घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टर दयानंद कुमार द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया।वही रौशन गंझू की स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे रांची रेफर कर दिया गया।
रिपोर्टर : मो० अरबाज

No Previous Comments found.