महिला ने जहर खाकर किया आत्महत्या का प्रयास

बालूमाथ : एकीकृत बालूमाथ में प्रखंड क्षेत्र के फुलसु ग्राम में एक महिला ने जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रिंकी देवी 21 वर्ष पति दिनेश कुमार ग्राम फूलसू थाना बारियातू निवासी का अपनी सास के साथ किसी बात को लेकर कहा सुनी हुई थी ।जिसमें गुस्से में आकर महिला ने जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। घटना के बाद परिजनों द्वारा अचेतावस्था में महिला को इलाज के लिए बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टर अलीशा टोप्पो द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया जहां फिलहाल महिला की स्थिति खतरे से बाहर बताई जाती है।

रिपोर्टर : मो० अरबाज 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.