बालूमाथ में सड़क दुर्घटना में दो घायल
बालूमाथ : एकीकृत बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए। पहली घटना बालूमाथ-पांकी मुख्य पथ पर बरहमोरिया ग्राम के समीप घटी जहां महादेव गंझु 60 वर्ष पिता सेरठ गंझु, ग्राम सेरका थाना हेरहंज निवासी मोटरसाइकिल से घर लौट रहे था। इसी दौरान मोटरसाइकिल से अनियंत्रित होकर गिर गया। और घायल हो गया। वहीं दूसरी घटना बालूमाथ-चतरा मुख्य पथ पर गोनिया ग्राम के पास हुई, जहां धनेश्वर गंझु 23 वर्ष पिता धरनु गंझु ग्राम लोगा थाना सिमरिया निवासी किसी काम से बालूमाथ आ रहे था। इस दौरान मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गया। जिसमें वह घायल हो गया।घटना के बाद बारियातु पुलिस की मदद से घायल को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉ. दयानंद कुमार द्वारा दोनों का इलाज किया गया।
रिपोर्टर : मो० अरबाज

No Previous Comments found.