सरहुल पर्व पर निकली भव्य शोभायात्रा
बालूमाथ : सरहुल पर्व के अवसर पर बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय में डीजे व ढोल मांदर, नगाड़ा की धुन पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई ।शोभायात्रा स्थल दिवाकर नगर से शुरू होकर मोरपा मोड,थाना चौक,बस स्टैंड होते हुए दुर्गा मंडप सरना स्थल पहुंची। वही इस अवसर पर मुख्य अतिथि लातेहार विधायक प्रकाश राम ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सरहुल पर्व प्रकृति और पर्यावरण से जुड़ा हुआ पर्व है। उन्होंने सभी से संकल्प लेने की अपील की कि “हम वृक्षों की कटाई नहीं करेंगे पेड़ रहेगा तभी हम लोगों का आने वाला पीढ़ी सुरक्षित रहेगा। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि अप्रैल माह में सभी खोड़हा समिति को ढोल व मांदर उनकी ओर से दिया जाएगा। बालूमाथ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विनोद रवानी ने कहा कि “सरहुल पर्व प्रकृति की पूजा का प्रतीक है, जो हमें पर्यावरण के संरक्षण का संदेश देता है। वही सरहुल पर्व को लेकर बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र के चेताग, मारंगलोईया, मुरपा, झाबर, सेरेगड़ा, गणेशपुर,कोमर समेत विभिन्न गांवों के लोग शामिल हुए। पारंपरिक वेशभूषा में सजे श्रद्धालुओं ने ढोल, मांदर और नगाड़ों की थाप पर झूमर नृत्य करते हुए भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए। वही सरना स्थल पर पाहन द्वारा विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई। वही आयोजित शोभायात्रा में सुरक्षा व्यवस्था की कमान बालूमाथ थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार,सब इंस्पेक्टर अनुभव सिन्हा, देवेंद्र सिंह, अमित कुमार, होसने डांग के नेतृत्व में पुलिस बल के जवानों ने संभाल रखी थी। मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप गंझु, बालूमाथ मुखिया नरेश लोहरा, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष अखिलेश भोक्ता, जिप उपाध्यक्ष अनीता देवी, पहडा राजा प्रभु दयाल उरांव, पूजा समिति अध्यक्ष शुकरा भगत,रीना उरांव, ऐश्वर उरांव,सुरेंद्र उरांव, प्रवीण सिंह,लक्ष्मण कुशवाहा प्रेम गुप्ता, कृष्णा यादव बिहारी यादव,श्यामसुंदर यादव,सुरेश उरांव, संजय यादव, दीपक यादव, ममता देवी समेत कई लोग शामिल थे।
रिपोर्टर : मो० अरबाज
No Previous Comments found.