बालूमाथ में रामनवमी दशमी जुलूस धूमधाम से संपन्न
बालूमाथ : बालूमाथ में रामनवमी दशमी के अवसर पर आयोजित भव्य जुलूस और सांस्कृतिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लातेहार विधायक प्रकाश राम ने कहा कि भगवान राम हम सबके आदर्श हैं और आज समाज को उनके बताए मार्ग पर चलने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज की एकजुटता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बने भव्य राम मंदिर का भी उल्लेख किया। कार्यक्रम में रामनवमी पूजा समिति के अध्यक्ष रौशन साहू ने विधायक को गमछा, पगड़ी और तलवार देकर स्वागत किया। वहीं समाजसेवी शैलेश सिंह ने समाज में एकता बनाए रखने पर जोर दिया। अन्य वक्ताओं ने भी रामनवमी जुलूस की भव्यता और आयोजन की सराहना की।
इस दौरान विभिन्न अखाड़ों द्वारा आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गईं, जिनमें सीता हरण, कनहर शिव डांस, राम जी की कुटिया, विशाल शिवलिंग, अघोरी डांस और भगवान विष्णु द्वारा राक्षस वध जैसी झांकियां शामिल रहीं।
बेहतरीन झांकी, साउंड और अनुशासन के लिए कई टीमों को पुरस्कृत किया गया। बड़का बालूमाथ को प्रथम, टमटम टोला को द्वितीय और अंबेडकर नगर हरिजन टोला को तृतीय पुरस्कार दिया गया, जबकि चट्टीटोला, मुरपा मोड़ और टमटमटोला को सांत्वना पुरस्कार मिला।
रिपोर्टर : मो० अरबाज
No Previous Comments found.