सरहुल मनाने जा रहे दो किशोर सड़क हादसे में गंभीर, घायल

बालूमाथ : सरहुल मनाने जा रहे दो युवक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवकों की पहचान आनंद उरांव 15 वर्ष पिता सीबा उरांव तथा दीपक उरांव 14 वर्ष पिता कमलेश उरांव ग्राम बनियो थाना बालूमाथ निवासी के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार दोनों युवक मोटरसाइकिल से सरहुल पर्व मनाने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और दुर्घटनाग्रस्त हो गई।दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल इलाज के लिए बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया।

रिपोर्टर : मो० अरबाज 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.