अज्ञात मोटरसाइकिल की टक्कर से किशोरी घायल, चालक फरार
बालूमाथ : प्रखंड क्षेत्र के बारियातू हाई स्कूल के समीप रविवार को एक अज्ञात मोटरसाइकिल की टक्कर से 15 वर्षीय किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। घटना के संबंध में जानकारी के अनुसार, अंजली कुमारी 15 वर्ष पिता बिनोद उरांव, निवासी नचना, ट्यूशन पढ़ने बारियातू जा रही थी। इसी दौरान बारियातू हाई स्कूल के पास तेज रफ्तार अज्ञात मोटरसाइकिल ने उसे अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वह घायल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बारियातू पुलिस की मदद से घायल किशोरी को तुरंत बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक डॉ. दयानंद कुमार द्वारा उसका प्राथमिक उपचार किया गया।
रिपोर्टर : मो० अरबाज
No Previous Comments found.