माको में धूमधाम से मनाई गई वीर बाबा चौहरमल की 713वीं जयंती, समाजिक एकता का दिया संदेश
लातेहार - जिले के माको में पासवान समाज द्वारा वीर बाबा चौहरमल की 713वीं जयंती धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाज के लोग एकत्रित हुए और उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री बैजनाथ राम उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि वीर बाबा चौहरमल की जयंती मनाने का मुख्य उद्देश्य समाज को जागरूक और विकसित बनाना है। उन्होंने कहा कि बाबा चौहरमल अपने आदर्शों, भक्ति और वीरता के कारण आज भी लोगों के दिलों में जीवित हैं। वे एक परम भक्त होने के साथ-साथ एक महान योद्धा भी थे, जिन्होंने समाज को आगे बढ़ाने का मार्ग दिखाया। उन्होंने आगे कहा कि हमें उनके आदर्शों पर चलकर समाज में शिक्षा, एकता और विकास को बढ़ावा देना चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ी एक सशक्त समाज का निर्माण कर सके। वहीं, लातेहार पासवान समाज के अध्यक्ष ददन पासवान ने कहा कि समाज के लोग वीर बाबा चौहरमल के बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य समाज में आपसी समन्वय और भाईचारा स्थापित करना है। समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलना और भेदभाव मिटाना ही हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने यह भी कहा कि वीर बाबा चौहरमल केवल एक समाज के नहीं, बल्कि सभी के प्रेरणास्रोत हैं। उनके आदर्शों को अपनाकर ही हम लातेहार जिले को विकास की दिशा में आगे बढ़ा सकते हैं।इस कार्यक्रम में पलामू वीर बाबा चौहरमल कल्याण समिति के जिला अध्यक्ष संदीप पासवान, महासचिव संजय पासवान, उपाध्यक्ष विनय पासवान सहित लातेहार वीर बाबा चौहरमल समिति के कोषाध्यक्ष लखन पासवान, सचिव ओमप्रकाश पासवान, संरक्षक राधिका पासवान, सुरेंद्र पासवान, वीरू पासवान, मनोज पासवान, अशोक पासवान, दशरथ पासवान, सत्येंद्र पासवान समेत समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्टर - बब्लू खान


No Previous Comments found.