मोटरसाइकिल से गिरकर युवक घायल
बालूमाथ : बालूमाथ लातेहार मुख्य पथ पर पाल्ही ग्राम के समीप मोटरसाइकिल से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सुनील उरांव 35 वर्ष पिता बीफा उरांव बसिया थाना बालूमाथ निवासी हेरहंज थाना क्षेत्र के आराहारा,उलातु ग्राम से अपने घर बसिया मोटरसाइकिल से लौट रहा था। इसी दौरान पाल्ही ग्राम के समीप ठोकर में मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो जाने के कारण युवक नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद युवक को स्थानीय लोगों की मदद से बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां चिकित्सक सुरेंद्र कुमार के द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। मिली जानकारी के अनुसार युवक अपने रिश्तेदार के घर से अपने घर वापस लौट रहा था।
रिपोर्टर : मो० अरबाज


No Previous Comments found.