निदेशक (वित्त) सीसीएल पवन कुमार मिश्रा ने मगध परियोजना का किया दौरा
बालूमाथ : प्रखंड क्षेत्र में सीसीएल द्वारा संचालित मगध-संघमित्रा कोल परियोजना का निदेशक (वित्त) पवन कुमार मिश्रा ने दौरा किया। इस दौरान उनके साथ मगध-संघमित्रा क्षेत्र के क्षेत्रीय महाप्रबंधक चितरंजन कुमार सहित परियोजना के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।दौरे के क्रम में निदेशक (वित्त) ने निर्धारित व्यू-पॉइंट से खदान का निरीक्षण किया और परिचालन, कोयला उत्पादन, प्रेषण, सुरक्षा तथा नियोजन से जुड़े विभिन्न पहलुओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने मौके पर महाप्रबंधक चितरंजन कुमार से परियोजना के विस्तारीकरण और प्रगति की जानकारी ली। महाप्रबंधक ने उन्हें परियोजना से संबंधित रिपोर्ट और भविष्य की योजनाओं के बारे में विस्तार से अवगत कराया।इस दौरान पवन कुमार मिश्रा ने अधिकारियों, कर्मचारियों और अन्य हितधारकों से संवाद कर निर्धारित लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रेरित किया।उन्होंने कार्यों में पारदर्शिता और दक्षता बनाए रखने पर जोर दिया।
इसके अतिरिक्त निदेशक (वित्त) ने मगध-संघमित्रा क्षेत्र के अंतर्गत संचालित रेलवे साइडिंग्स का भी निरीक्षण किया। वहां उन्होंने प्रेषण कार्यों की समीक्षा करते हुए परिवहनकर्ताओं से बातचीत की और लक्ष्य की पूर्ति के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।दौरे के दौरान महाप्रबंधक (संचालन) फूल झा, खान प्रबंधक राकेश कुमार, क्षेत्रीय वित्त प्रबंधक एन. स्वामी सहित कई अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : मो० अरबाज

No Previous Comments found.