लातेहार न्यायालय के लोक अभियोजक ओम प्रसाद का चाईबासा तबादला, भावभीनी विदाई
लातेहार - लोक अभियोजक ओम प्रसाद का तबादला चाईबासा सिविल कोर्ट में हो गया है। स्थानांतरण आदेश के बाद उन्हें शनिवार को लातेहार न्यायालय से विधिवत विरमित कर दिया गया। अब वे चाईबासा जाकर अपने नए पद पर योगदान देंगे।लातेहार न्यायालय में करीब दो वर्षों तक लोक अभियोजक के रूप में सेवा देने वाले ओम प्रसाद को न्यायिक अधिकारियों एवं अधिवक्ताओं ने भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर आयोजित विदाई समारोह में प्रधान एवं जिला सत्र न्यायाधीश शेष नाथ सिंह ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। वहीं बार एसोसिएशन के प्रेसिडेंट लाल अरविंद नाथ शाहदेव ने बुके भेंट कर उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी। समारोह के दौरान न्यायालय परिसर का माहौल भावुक रहा और अधिवक्ताओं ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ किया।
अपने विदाई संबोधन में ओम प्रसाद ने कहा कि लातेहार में बिताया गया समय उनके लिए हमेशा यादगार रहेगा। यहां न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं एवं न्यायालय कर्मियों से उन्हें जो सहयोग और स्नेह मिला,उसे वे कभी नहीं भूल पाएंगे। उन्होंने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि चाईबासा में भी वे पूरी निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे। समारोह में न्यायालय के कई न्यायिक पदाधिकारी,अधिवक्ता एवं न्यायालय कर्मी उपस्थित रहे। सभी ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए सफल कार्यकाल की कामना की।
रिपोर्टर - बबलु खान


No Previous Comments found.