एजीपी अरविंद प्रसाद गुप्ता के कार्यकाल में वृद्धि, अगले आदेश तक पद पर रहेंगे कायम

लातेहार : व्यवहार न्यायालय, लातेहार में कार्यरत अतिरिक्त लोक अभियोजक (एजीपी) अरविंद प्रसाद गुप्ता के कार्यकाल में सरकार ने वृद्धि कर दी है। इस संबंध में सरकार के प्रधान सचिव सह विधि परामर्शी नीरज कुमार श्रीवास्तव द्वारा जारी पत्र के आलोक में उन्हें अगले आदेश तक अपने पद पर बने रहने की अनुमति प्रदान की गई है। आदेश के बाद अब वरीय अधिवक्ता अरविंद प्रसाद गुप्ता पूर्ववत व्यवहार न्यायालय, लातेहार में एजीपी के रूप में अपनी सेवाएं देते रहेंगे।

श्री गुप्ता लंबे समय से न्यायिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं और उनके अनुभव का लाभ न्यायालय एवं न्यायिक प्रक्रिया को मिलता रहा है। उनके कार्यकाल विस्तार की खबर मिलते ही स्थानीय अधिवक्ताओं और विधि जगत से जुड़े लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। अधिवक्ताओं ने इसे न्यायिक व्यवस्था के लिए सकारात्मक निर्णय बताते हुए सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है।

रिपोर्टर : बबलु खान 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.