पेंशनर समाज भवन परिसर में शौचालय निर्माण कार्य का जिप सदस्य जीरा देवी ने रखी आधारशिला
लातेहार - गारू प्रखंड की धंगारटोला पंचायत अंतर्गत ग्राम गारू स्थित पेंशनर समाज भवन परिसर में जिला परिषद मद से बनने वाले शौचालय निर्माण कार्य का शिलान्यास शुक्रवार को जिला परिषद सदस्य जीरा देवी ने किया। इस योजना की प्राक्कलित लागत 7 लाख 41 हजार 200 रुपये निर्धारित की गई है।शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान जिला परिषद सदस्य जीरा देवी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए जिला परिषद निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि पेंशनर समाज भवन परिसर में शौचालय निर्माण होने से यहां आने वाले लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी तथा स्वच्छता व्यवस्था भी सुदृढ़ होगी।उन्होंने बताया कि जनहित से जुड़ी विकास योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर धरातल पर उतारा जा रहा है,ताकि ग्रामीणों को आवश्यक सुविधाओं का लाभ मिल सके। मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीण तथा पेंशनर समाज के सदस्य उपस्थित थे। सभी ने शौचालय निर्माण कार्य शुरू होने पर खुशी जताते हुए इसे क्षेत्र के लिए उपयोगी पहल बताया।
रिपोर्टर - बब्लू खान
No Previous Comments found.