लादू बाबू का शहादत दिवस सह प्रतिमा अनावरण कल

चंदवा : चंदवा के लोकप्रिय, न्यायप्रिय एवं जननायक स्वर्गीय प्रहलाद प्रसाद उर्फ लादू बाबू  का शहादत दिवस सोमवार 15 जून को श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर श्रद्धांजलि सभा सह प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम का आयोजन बुद्ध बाजार स्थित शिव मंदिर परिसर में प्रातः 9:30 बजे से किया गया है। उक्त जानकारी शौंडिक जायसवाल समाज चंदवा के अध्यक्ष प्रमोद साहू ने दी। उन्होंने बताया कि लादू बाबू की पहचान चंदवा में एक न्यायप्रिय, संघर्षशील और जनहित के लिए आवाज उठाने वाले व्यक्ति के रूप में होती थी। वे समाज के हर वर्ग और हर धर्म के लोगों के बीच समान रूप से सम्मानित थे। जनसमस्याओं को लेकर वे हमेशा मुखर रहते थे और लोगों के हक-अधिकार की लड़ाई लड़ते रहे। प्रमोद साहू ने बताया कि जन आंदोलन की लड़ाई के कारण 15 जून 2015 को लादू बाबू की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनकी शहादत आज भी चंदवा के लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी हुई है। उन्होंने कहा कि लादू बाबू ने अपने जीवन को न्याय, जनहित और समाज की सेवा के लिए समर्पित कर दिया था। कार्यक्रम में श्रद्धांजलि सभा के साथ उनकी प्रतिमा का अनावरण भी किया जाएगा। आयोजन समिति ने क्षेत्र के सभी समाज, बुद्धिजीवियों, युवाओं एवं आम लोगों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की है।

रिपोर्टर : बब्लू खान 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.