मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण पर जोर, योग्य मतदाताओं को जोड़ने का आह्वान
बालूमाथ : भारतीय जनता पार्टी की ओर से रविवार को बालूमाथ स्थित प्रतीक्षा होटल में विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 (एसआईआर) को लेकर बीएलए (बूथ लेवल एजेंट) कार्यशाला का एक दिवसीय आयोजन किया गया। कार्यशाला में मतदाता सूची के शुद्धिकरण एवं योग्य मतदाताओं के नाम जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि जो मतदाता अयोग्य हैं, उनके नाम सूची से हटाए जाने चाहिए, जबकि सभी पात्र एवं योग्य मतदाताओं का नाम सूची में शामिल किया जाना आवश्यक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन करने तथा नए योग्य मतदाताओं का नाम जोड़ने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यशाला में भाजपा जिला अध्यक्ष बंसी यादव, जिला महामंत्री मनोज सिंह एवं अमलेश सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष पूनम सिंह, ध्रुव पांडे, पूर्व मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण कुशवाहा, पूर्वी मंडल अध्यक्ष अखिलेश भोक्ता, पश्चिम मंडल अध्यक्ष गजेंद्र हिमांशु, हेरहंज प्रखंड अध्यक्ष कैलाश ठाकुर, त्रिवेणी साहू, रघुनंदन सोनी, राजेंद्र साव, विजय साव, अरविंद भगत, सुनील पांडेय, रामकुमार गुप्ता सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस अवसर पर चंदवा मंडल, बालूमाथ मंडल, बरियातू मंडल एवं हेरहंज मंडल के सभी बूथ अध्यक्षों की भी उपस्थिति रही। कार्यशाला के माध्यम से विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
रिपोर्टर : मो० अरबाज
No Previous Comments found.