जामुन तोड़ने के दौरान पेड़ से गिरा किशोर, घायल
बालूमाथ : हेरहंज थाना क्षेत्र के रोहन गांव निवासी 13 वर्षीय अबु सादिक पिता मो० आफताब, जामुन तोड़ने के दौरान पेड़ से गिरकर घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार अबु सादिक अपने घर से कुछ दूरी पर स्थित एक जामुन के पेड़ पर चढ़कर जामुन तोड़ रहा था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह पेड़ से नीचे गिर पड़ा। घटना में किशोर को चोट लगने के बाद आसपास के ग्रामीणों एवं परिजनों ने तत्काल उसे बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां चिकित्सक डॉ. सुरेंद्र कुमार द्वारा उसका प्राथमिक उपचार किया गया। चिकित्सकों के अनुसार किशोर की स्थिति फिलहाल सामान्य बताई जा रही है।
रिपोर्टर : मो० अरबाज
No Previous Comments found.