बनवारी साहू महाविद्यालय में नशा मुक्ति शपथ कार्यक्रम का आयोजन
लातेहार : राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई, बनवारी साहू महाविद्यालय के तत्वावधान में बुधवार को महाविद्यालय परिसर में नशा मुक्ति शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह अभियान 17 जून से 26 जून 2026 तक चलाया जाएगा, जिसके तहत छात्र-छात्राओं एवं युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जाएगा।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रदीप कुमार तिवारी ने छात्र-छात्राओं तथा कर्मचारियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि नशामुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है और सभी को नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवन अपनाना चाहिए।
कार्यक्रम पदाधिकारी नवल किशोर प्रसाद ने कहा कि नशा मुक्ति जीवन का आधार है। नशे का सेवन व्यक्ति, परिवार और समाज के लिए घातक साबित होता है। उन्होंने कहा कि नशे के कारण जीवन की बर्बादी निश्चित है, इसलिए सभी लोगों को नशे से दूर रहकर दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करना चाहिए।
इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया गया।
रिपोर्टर : बब्लू खान
No Previous Comments found.